वित्त रहित शिक्षकों के वेतन पर सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

Watch Video: वित्त रहित शिक्षकों के वेतन पर सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान, सितंबर में मदरसा-संस्कृत शिक्षकों को भी मिलेगा वेतन

शिक्षक दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के वेतन और वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने समय पर वेतन भुगतान के लिए एक नई व्यवस्था स्थापित करने और लंबित वेतन का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया है.

Samrat Choudhary : शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के वेतन और वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था स्थापित करने जा रही है, जिससे तमाम शिक्षकों को समय पर वेतन मिल सके. उन्होंने कहा कि मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान इसी सितंबर माह में करने का काम सरकार करेगी.

समय पर वेतन भुगतान के लिए बनेगा पूरा सिस्टम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में ऐसा पूरा इको सिस्टम तैयार करेगी, जिससे शिक्षकों को समय पर वेतन मिल सके. उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में देरी की समस्या को दूर करने के लिए व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.

मदरसा और संस्कृत शिक्षकों को सितंबर में वेतन देने का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मदरसा और संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन का भुगतान इसी सितंबर महीने में करने का काम सरकार करेगी. इससे लंबे समय से वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है.

वित्त रहित शिक्षकों के लिए नया वेतनमान बनाने की तैयारी

वित्त रहित शिक्षकों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब नई व्यवस्था खड़ी करने पर काम करेगी. उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के इंटरनल रिसोर्सेज और सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदान को मिलाकर एक नया वेतनमान बनाने का प्रयास किया जाएगा. इसका उद्देश्य वित्त रहित शिक्षकों को आर्थिक न्याय देना है.

आर्थिक सहयोग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों के लिए सरकार लगातार आर्थिक सहयोग देने का काम करती रही है. साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर भी कई व्यवस्थाएं स्थापित की गई हैं. अब सरकार वेतनमान को लेकर भी स्थायी व्यवस्था बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी.

शिक्षक दिवस पर छात्रों को दिया ज्ञान अर्जन का संदेश

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जन जीवन को सही दिशा देने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे ज्ञान हासिल करें और बिहार के भविष्य को बदलने में अपनी भूमिका निभाएं.

उन्होंने कहा कि जीवन में एक बार ज्ञान अर्जित कर लेने के बाद व्यक्ति उससे कभी भटक नहीं सकता. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और ज्ञान के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया.

Also Read : Watch Video: बिहार में बाढ़ पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- सरकार पूरी तरह अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >