हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क

सराय : थाना क्षेत्र के लालगंज प्रखंड की अनवरपुर पंचायत के बूथ 275 से 200 गज की दूरी पर इसी गांव निवासी केशव प्रसाद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार की गोली मार कर की गयी हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा सराय-लालगंज रोड को टायर जला कर जाम कर दिया गया. […]

सराय : थाना क्षेत्र के लालगंज प्रखंड की अनवरपुर पंचायत के बूथ 275 से 200 गज की दूरी पर इसी गांव निवासी केशव प्रसाद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार की गोली मार कर की गयी हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा सराय-लालगंज रोड को टायर जला कर जाम कर दिया गया. दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सड़क को बांस और बल्ले से घेर कर टायर जला कर जाम किये हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को पुलिस पकड़ कर सजा दे. शव अभी गांव नहीं आया है. वहीं सराय थाने पर मृतक के परिजन द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >