Bihar Tourism: बिहार का ये फेमस टूरिस्ट स्पॉट लोगों का बन रहा फेवरेट, ज्ञान के साथ मिल रहा फन, ये फैसिलिटी भी

Bihar Tourism: नये साल पर लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र वैशाली का बुद्ध स्मृति स्तूप व बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय बनता जा रहा है. हर रोज लोगों की यहां भारी भीड़ उमड़ रही है. सिर्फ बिहार या फिर यहां के अन्य राज्यों से नहीं बल्कि विदेशी मेहमान भी यहां पहुंच रहे हैं.

Bihar Tourism: नये साल पर पिकनिक के लिए वैशाली पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. राजा विशाल के गढ़ से लेकर खरौना पोखर के पास हजारों की संख्या में लोग हर साल जुटते हैं. लेकिन इस साल वैशाली में 300 करोड़ की लागत से बना बुद्ध स्मृति स्तूप व बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बन रहा है. 72 एकड़ में बने इस स्मृति स्तूप को देखने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं.

हर रोज हजारों की संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

जानकारी के मुताबिक, हर रोज तीन से चार हजार लोग वैशाली पहुंच रहे हैं. इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे और विदेशी मेहमान हैं. नये साल को देखते हुए जिला प्रशासन यहां पर सुरक्षा से लेकर भीड़ से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किये गए है. प्रशासन को उम्मीद है कि नये साल पर इस स्मृति स्तूप को देखने 25 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे. ऐसे में यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सादे लिबास में भी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी हैं.

संग्रहालय में मेडिटेशन हॉल और लाइब्रेरी भी

बुद्ध स्मृति स्तूप व बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में गेस्ट हाउस, विजिटर रूम, म्यूजियम, मेडिटेशन हॉल और लाइब्रेरी भी बनाया गया है. बौद्ध धर्म से जुड़े काफी संख्या में पयर्टक यहां आते हैं. अभी तक सभी पर्यटक बोधगया से ही लौट जाते थे. लेकिन बोधगया और वैशाली को लिंक करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें काम कर रही है. वैशाली का अपना ऐतिहासिक महत्व है. इस जगह का भगवान बुद्ध के साथ-साथ भगवान महावीर से भी रिश्ता है.

जल्द सभी काम पूरा कर लेने का दिया था आदेश

मालूम हो, परिसर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया गया था. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से 15 जनवरी तक सभी सीसीटीवी कैमरों को लगाने का निर्देश दिया गया था. इसके साथ ही सीसीटीवी निगरानी के लिये एक कंट्रोल रूम का चयन कर उसमें मॉनिटर स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया.

Also Read: Bihar News: शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत सभी विभाग अब जुड़ेंगे एआई से, लोगों को होगा ये बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >