सीए बनना चाहती है कॉमर्स टॉपर कृति

माता-पिता व गुरु को दिया सफलता का श्रेय हाजीपुर : इंटर काॅमर्स में छात्रा कुमारी कृति रानी ने कॉलेज स्तर पर सफलता का परचम लहराया है. हालांकि स्टेट लेवल पर स्थान प्राप्त न करने का उसे मलाल है. उसे बिहार स्तर पर जगह बनाने की उम्मीद थी. बहरहाल, कॉलेज स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने […]

माता-पिता व गुरु को दिया सफलता का श्रेय

हाजीपुर : इंटर काॅमर्स में छात्रा कुमारी कृति रानी ने कॉलेज स्तर पर सफलता का परचम लहराया है. हालांकि स्टेट लेवल पर स्थान प्राप्त न करने का उसे मलाल है. उसे बिहार स्तर पर जगह बनाने की उम्मीद थी. बहरहाल, कॉलेज स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने की खुशी है. कृति ने 76 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. शिवानी ने कॉमर्स जैसे विषय में भी लड़कियां सफल हो सकती हैं,
के संकल्प को भी पूरा किया. कृति ने यह सफलता कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन से पायी है. इसमें गुरुजनों एवं माता-पिता का विशेष सहयोग था. हाजीपुर डाकबंगला रोड निवासी ई कमलाकांत कुंज और सीमा देवी की चार बेटियों और एक लड़के में कृति दूसरी बेटी है. पिता इंजीनियरिंग कर व्यवसाय कर रहे हैं. माता गृहिणी हैं. बड़ी बहन श्वेता स्नातक कर रही है जबकि छोटी बहन ऐश्वर्यम एवं अनुज्या क्रमश: दशम और सप्तम में पढ़ती हैं. सबसे छोटा भाई कुशाग्र चतुर्थ में पढ़ता है. पिता श्री कुंज बेटे-बेटियों में फर्क नहीं मानते हैं.
सीए बनने की है इच्छा :कृति शुरू से ही मेधावी रही सीबीएसइ की 10वीं की परीक्षा में गुरु वशिष्ठ विद्यालय से पढ़ कर अच्छी अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था. उसकी इच्छा चार्टर्ड एकाउंटेंट बनकर देश की सेवा करने की है. इसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी है. पटना में कोचिंग करने की योजना है. कृति कहती है कि लगन, निरंतर अध्ययन एवं कठिन परिश्रम से सफलता मिलती है. ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित होना चाहिए. माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद भी आवश्यक है. कृति की सफलता पर कॉलेज कैंपस में हर्ष का माहौल है. शिक्षक, सहपाठियों व परिवार के सदस्य बधाई दे रहे हैं. कृति ने शिक्षक सतेश्वर कुमार एवं सिंह काॅमर्स क्लासेज के संचालक केके सिंह के प्रति विशेष आभार प्रकट किया, जिन्होंने परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >