जिप अध्यक्ष ने अंगरक्षक के लिए राज्यपाल से लगायी गुहार

हाजीपुर : जिला पर्षद अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने महामहिम राज्यपाल को भेजे एक पत्र में अपने लिए अंगरक्षक की सुविधा बहाल कराये जाने की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें पूर्व से अंगरक्षक की सुविधा उपलब्ध थी, जिसे जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के समय हटा लिया था और चुनाव के बाद […]

हाजीपुर : जिला पर्षद अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने महामहिम राज्यपाल को भेजे एक पत्र में अपने लिए अंगरक्षक की सुविधा बहाल कराये जाने की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें पूर्व से अंगरक्षक की सुविधा उपलब्ध थी, जिसे जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के समय हटा लिया था और चुनाव के बाद जब फिर से अंगरक्षक प्रदान किये जाने की मांग की,

तो वैशाली एसपी टाल-मटोल कर रहे हैं. इसके पूर्व उन्होंने एसपी एवं आइजी को आवेदन देकर मांग की थी, जो अनसुनी कर दी गयी. उन्होंने आरोप लगाया है कि अनुसूचित जाति का सदस्य होने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिता की हत्या हो चुकी है, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए अंगरक्षक आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >