पुलिस को हाथ लगे अहम सुराग

इंजीनियर हत्याकांड हाजीपुर : रिलायंस इंजीनियर अंकित कुमार हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और उसके आधार पर छापेमारी के लिए जिला पुलिस की दो टीऐं संभावित स्थान पर छापेमारी के लिए रवाना हो गयीं. रविवार की रात्रि रिलायंस के क्वालिटी इंजीनियर मुजफ्फरपुर निवासी अंकित कुमार की हत्या कर उसके शव […]

इंजीनियर हत्याकांड

हाजीपुर : रिलायंस इंजीनियर अंकित कुमार हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और उसके आधार पर छापेमारी के लिए जिला पुलिस की दो टीऐं संभावित स्थान पर छापेमारी के लिए रवाना हो गयीं. रविवार की रात्रि रिलायंस के क्वालिटी इंजीनियर मुजफ्फरपुर निवासी अंकित कुमार की हत्या कर उसके शव को राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर राजापाकर थाना क्षेत्र के चकबीबी गांव के निकट सड़क किनारे फेंक दिया गया था.
अपराध का ग्राफ बढ़ने से बदनामी झेल रही वैशाली पुलिस ने मामले की तहकीकात तेज करते हुए दो दिनों के अंदर इस हत्याकांड में कुछ अहम सुराग हासिल कर लिये हैं. मिले सुराग के आधार पर संबंधित जगह पर छापेमारी के लिए जिला पुलिस ने दो टीऐं रवाना कीं. पुलिस की इस सक्रियता से यह लगने लगा है कि शीघ्र ही हत्यारे पुलिस की गिरफत में होंगे.
कॉल डिटेल के आधार पर मिला सुराग : प्राप्त सूचनानुसार मृत इंजीनियर के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग हासिल हुए हैं, जिसकी जानकारी पुलिस अभी गुप्त रख रही है.
कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने संभावित हत्यारे को चिह्नित कर लिया है और इस आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >