हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डाॅ सीपी ठाकुर ने सोमवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मिल कर कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की. प्राप्त सूचनानुसार डाॅ ठाकुर ने समस्तीपुर जिले के दुथा स्टेशन पर टाटा-छपरा और काठगोदाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की और पटना से आरा के बीच कुछ अन्य स्टेशन पर भी ट्रेनों के ठहराव की मांग की. महाप्रबंधक एके मित्तल ने उन्हें इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर भाजपा के कई नेता उपस्थित थे.
महाप्रबंधक से मिल पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की ट्रेनों के ठहराव की मांग
हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डाॅ सीपी ठाकुर ने सोमवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मिल कर कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की. प्राप्त सूचनानुसार डाॅ ठाकुर ने समस्तीपुर जिले के दुथा स्टेशन पर टाटा-छपरा और काठगोदाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की और पटना […]
