वार्षिक खेल उत्सव में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

हाजीपुर : हथसारगंज एवं केदार चौक स्थित ग्रीन गार्डेन पब्लिक स्कूल सह जी किड्स गार्डेन की दोनों शाखाओं में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से किया गया. खेल के प्रथम दिन म्यूजिक चेयर, फ्रॉग रेस, फ्लैट रेस, थ्री लेग रेस एवं स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया. खेल का शुभारंभ प्राचार्य […]

हाजीपुर : हथसारगंज एवं केदार चौक स्थित ग्रीन गार्डेन पब्लिक स्कूल सह जी किड्स गार्डेन की दोनों शाखाओं में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से किया गया. खेल के प्रथम दिन म्यूजिक चेयर, फ्रॉग रेस, फ्लैट रेस, थ्री लेग रेस एवं स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया.

खेल का शुभारंभ प्राचार्य राजीव कुमार रंजन ने हरी झंडी दिखा कर किया. श्री रंजन ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल बच्चों में छुपी प्रतिभा को उजागर करता है. इसके माध्यम से भी बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं.

म्यूजिकल चेयर में प्री नर्सरी के साजेब एवं प्रिंस, नर्सरी के नीरज एवं अंशु प्रिया, एलकेजी के आशुतोष एवं आयुष, यूकेजी के किशन एवं सादिया सिकंदर, प्रथम वर्ग के मणि कांत एवं तुषार,द्वितीय वर्ग के मुस्कान एवं अभिषेक ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया. फ्रॉग रेस में विकास, विवेक, सुमित, सुमन, नेहा, मुस्कान, फैजान, विकास, अभिषेक नीतु, स्नेहा, माही, प्रिंस, रवि एवं वीर मणि ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया.

थ्री लेग रेस में श्वेता कुमारी एवं श्वेता रानी तथा राहुल एवं रवि भूषण ने जीत हासिल की. स्लो साइकिल रेस में खुशबू, राहुल एवं मोहित राज ने ग्रुप को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. अंत में निदेशक धर्मराज सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीवन का सफर भी खेल से ही प्रारंभ होता है.

इसमें जो जीतता है, वही सिकंदर होता है. इस खेल प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रोत्साहित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >