अपराधियों पर कसें नकेल, नहीं तो होगी कार्रवाई : एडीजी

हाजीपुर : अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सुनील कुमार ने पुलिस अधिकारियों को अपराध और अपराधियों पर शीघ्र नकेल कसने के लिए कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने चुनाव के बाद एकाएक बढ़े अपराध की घटनाओं को पुलिस के लिए चुनौती बताते हुए इस पर त्वरित लगाम लगाने की जरूरत बतायी है. बुधवार को […]

हाजीपुर : अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सुनील कुमार ने पुलिस अधिकारियों को अपराध और अपराधियों पर शीघ्र नकेल कसने के लिए कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने चुनाव के बाद एकाएक बढ़े अपराध की घटनाओं को पुलिस के लिए चुनौती बताते हुए इस पर त्वरित लगाम लगाने की जरूरत बतायी है.

बुधवार को हाजीपुर स्थित वैशाली परिसदन में तिरहुत जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक करते हुए यह निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में तीन पुलिस उपमहानिरीक्षक और 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे. एडीजी मुख्यालय ने हाल के दिनों में हुई बैंक डकैती, कैश लूट, पेट्रोल पंप और मार्ग लूट की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए इन घटनाओं में शामिल गिरोह तक पहुंचने में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है.

उन्होंने बैठक में मौजूद सभी एसपी से कहा कि अपराधिक घटनाओं के साथ किसी तरह के ढिलाई करनेवाले अधिकारियों के साथ सख्त कार्रवाई करें. ऐसे पुलिस अफसर कतई बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.

इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हर एक उचित कदम त्वरित ढंग से उठाने की भी सलाह दी. समीक्षा के क्रम में एडीजी ने कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और पीड़ित जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में बैठक के दौरान जोन के सभी 10 जिलों में पुलिस महकमे में उपलब्ध संसाधनों का भी बारी-बारी से अपडेट लिया गया.
इस क्रम में उपलब्ध फोर्स, वाहनों की स्थिति एवं अन्य की जानकारी ली गयी. एडीजी ने सभी एसपी से उन्हें क्या चाहिए, इसकी जानकारी भी एकत्रित की. बैठक में वैशाली एसपी राकेश कुमार ने जिले में उपलब्ध पुलिस बल और अन्य संसाधनों की जानकारी को रखते हुए अपनी और से डिमांड भी प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >