महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर विजयोत्सव जुलूस निकाला

बिदुपुर : राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता की महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर विजयोत्सव जुलूस निकाला. मीरा सिंह, कैलाशी देवी एवं शैल देवी ने संयुक्त रूप से रैली का नेतृत्व किया. रैली बिदुपुर बाजार स्थित रामानंद उच्च विद्यालय से निकल कर गांधी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची एवं सभा में तब्दील हो गयी. […]

बिदुपुर : राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता की महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर विजयोत्सव जुलूस निकाला. मीरा सिंह, कैलाशी देवी एवं शैल देवी ने संयुक्त रूप से रैली का नेतृत्व किया. रैली बिदुपुर बाजार स्थित रामानंद उच्च विद्यालय से निकल कर गांधी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची एवं सभा में तब्दील हो गयी.

मौके पर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड की कार्यवाहक अध्यक्ष रूबी कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि नीतीश, लालू की जोड़ी ने पूर्ण शराबबंदी का एलान कर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता की महिलाओं से किये वादे को पूरा किया है, इसलिए ब्रिगेड की सभी महिलाएं धन्यवाद देती हैं. जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि एक अप्रैल, 2016 के बाद जो भी चोरी- छिपे शराब बेचेंगे या पीयेंगे, उनके साथ महिला ब्रिगेड एवं दुर्गा दस्ता सख्ती से पेश आयेगा एवं प्रशासन अगर लापरवाही बरता है, तो उनकी भी अच्छी खबर लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >