हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक बेहोश हो गया. उसकी हालत गंभीर देख उसे रेल यात्रियों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया. जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि पटना मीठापुर के रहने वाले मृतक राज नारायण मुजफ्फरपुर कोर्ट में कार्यरत था.
आज सुबह ड्यूटी जाने के लिए हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी क्रम में उसकी हालत अचानक खराब हो गयी. वह वहीं पर बेहोश हो कर गिर गया. बताया गया है कि यात्री की हालत खराब देख यहां तैनात आरपीएफ के जवान या जीआरपी की पुलिस उसे देखने तक नहीं आये. उसके साथ कुछ लोग जा रहे यात्रियों ने जैस- तैसे स्टेशन से बाहर लाकर हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया.
