श्रद्धा के साथ याद किये गये डाॅ राजेंद्र प्रसाद

हाजीपुर/लालगंज : देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की 131 वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गयी. विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने जयंती समारोह आयोजित कर देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ प्रसाद को सरलता एवं सादगी का प्रतीक बताया. शहर के सुभाष नगर स्थित सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ नवल किशोर प्रसाद श्रीवास्तव […]

हाजीपुर/लालगंज : देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की 131 वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गयी. विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने जयंती समारोह आयोजित कर देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ प्रसाद को सरलता एवं सादगी का प्रतीक बताया.

शहर के सुभाष नगर स्थित सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ नवल किशोर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अखंड और खुशहाल भारत की कल्पना की थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार रतन ने देशरत्न के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहीं.

संचालन रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया. नप के पूर्व उपसभापति विजय कुमार, पार्षद हेमलता वर्मा, अजीत किशोर नारायण आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये. शहर के एसडीओ रोड स्थित कार्यालय में वरीय नागरिक सेवा संघ द्वारा आयोजित जयंती समारोह में उनके चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये. मौके पर संघ का स्थापना दिवस भी मनाया गया. शहर के बागदुल्हन मुहल्ला स्थित बाल कुटीर में मेधा दिवस के रूप में जयंती मनायी गयी.

प्राचार्या अर्चना विनीत के संचालन में संपन्न क्विज के बाद मोना, शाश्वत, साक्षी, राहुल आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया. लालगंज संवाददाता के अनुसार शारदा सदन पुस्तकालय में पुस्तकालय के सहायक सचिव संजय मंडल की अध्यक्षता में संपन्न जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण किया. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में समाजसेवी नवल सिन्हा, प्रशांत महतो, शिव शंकर प्रसाद, गरीब नाथ कुमार आदि प्रमुख थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >