युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेंका

हाजीपुर/ भगवानपुर/ सराय : सराय थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव में एक युवक का शव पोखर में मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी. सूत्रों के अनुसार भोजपट्टी गांव के समीप एक पोखर में 45 वर्ष के अज्ञात युवक की हत्या कर शव की पहचान छुपाने की नीयत से अपराधी फेंक कर फरार हो […]

हाजीपुर/ भगवानपुर/ सराय : सराय थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव में एक युवक का शव पोखर में मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी.

सूत्रों के अनुसार भोजपट्टी गांव के समीप एक पोखर में 45 वर्ष के अज्ञात युवक की हत्या कर शव की पहचान छुपाने की नीयत से अपराधी फेंक कर फरार हो गये. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पोखर में शव देखने के बाद पुलिस को सूचित किया और ग्रामीणों की सूचना पर सराय पुलिस ने पोखर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छान-बीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >