वैशाली में चाचा ने गला रेत कर दो भतीजों को मार डाला

राजापाकर (वैशाली) : महुआ थाने के बिलंदपुर गांव में चाचा ने मंगलवार की सुबह दो भतीजों चार वर्षीय आरुष कुमार व तीन वर्षीय हनी कुमार की हत्या चाकू से गला रेतकर कर दी. दोनों सतवंत सिंह के पुत्र थे. घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आरोपित के घर को घेर लिया. […]

राजापाकर (वैशाली) : महुआ थाने के बिलंदपुर गांव में चाचा ने मंगलवार की सुबह दो भतीजों चार वर्षीय आरुष कुमार व तीन वर्षीय हनी कुमार की हत्या चाकू से गला रेतकर कर दी. दोनों सतवंत सिंह के पुत्र थे. घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आरोपित के घर को घेर लिया. कुछ लोगों ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया. सूचना पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस आरोपित को गिरफ्तार किया. घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है.
आरोपित यशवंत सिंह दिल्ली में किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है. पांच दिन पहले वह किसी काम से घर आया हुआ था. दोनों भाइयों का घर अगल-बगल में ही है. मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे यशवंत के चचेरे भाई सतवंत के दोनों पुत्र आरुष व हनी उसके घर में खेल रहे थे, उसी वक्त उसने पलंग पर लिटा कर चाकू से दोनों बच्चों के गले को रेत दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >