मैजिक वाहन की ठोकर से युवक की गयी जान

भगवानपुर . हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के अड्डा चौक पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार एक मैजिक गाड़ी के ठोकर लगने से एक 15 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया . घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल, हाजीपुर ले जाया जा रहा […]

भगवानपुर . हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के अड्डा चौक पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार एक मैजिक गाड़ी के ठोकर लगने से एक 15 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया .
घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल, हाजीपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उक्त युवक की मृत्यु हो गयी . मृतक युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही किरतपुर राजाराम गांव निवासी सुरेश राय का 15 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है . घटना के संबंध में भगवानपुर पुलिस ने बताया कि मृतक सोनू भगवानपुर बाजार से सामान खरीद कर घर वापस हो रहा था, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी . पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में कर लिया है . साथ ही मैजिक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >