जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गोपालोत्सव का आयोजन

हाजीपुर : जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गोपालोत्सव का आयोजन किया गया. कक्षा एक एवं दस के बच्चों ने इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया. भगवान श्री कृष्ण के जीवन के किरदारों को बच्चों ने बड़े मनमोहक ढंग से लोगों के […]

हाजीपुर : जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गोपालोत्सव का आयोजन किया गया. कक्षा एक एवं दस के बच्चों ने इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया. भगवान श्री कृष्ण के जीवन के किरदारों को बच्चों ने बड़े मनमोहक ढंग से लोगों के बीच रखा. कोई राधा तो कोई सुदामा बना.

किसी ने भगवान श्री कृष्ण का रूप धरा. सभी बच्चों ने अपने-अपने किरदार को बखूबी निभाया. श्री कृष्ण की लिलाओं की मनमोहक प्रस्तुति बच्चों ने की. इस अवसर पर ब्रज भाषा की कविताओं का पाठ किया गया. छोटी-छोटी गइया, छोटे-छोटे ग्वाल आदि गीतों की धुन पर बच्चे थिरके भी. स्कूल के प्राचार्य फ्रांसिस फर्नांडिस ने बच्चों को जीवन संकटों का सामना कृष्ण की तरह धैर्य के साथ करने की सिख दी

इस मौके पर स्कूल के चेयर पर्सन राजकुमार सिंह, निदेशक राम कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले कनिष्ठ वर्ग के बच्चों में अनुष्का, ऋषभ राज, अर्पिता, नेहा, वेदिका उच्च वर्ग के जयेश, मयंक, यशवर्द्धन और कृष्ण झांकी में भाग लेने वालों में अभयानंद, दिव्यांशु, आदर्श, रौनक सहित अन्य शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >