हाजीपुर : एनएच-77 पर शुक्रवार की सुबह सात बजे उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अचानक एक चलती कार में आग लग गयी और देखते-ही-देखते कार धू-धू कर जल गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव के समीप हुई. कार पहेतियां पंचायत के पूर्व मुखिया चन्देश्वर राय की थी. यह घटना तब हुई, जब पूर्व मुखिया के पुत्र सह पहेतिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार अपने चाचा प्रेम कुमार के साथ घर से हाजीपुर जा रहे थे. कार पहेतिया गांव निवासी व पूर्व मुखिया का चालक विनोद कुमार चला रहा था. आग लगने का कारण इंजन में शॉट सर्किट बताया गया है. जानकारी के अनुसार, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर कार तेजी से गुजर रही थी.
इंजन से निकली चिनगारी, धू-धू कर जली कार
हाजीपुर : एनएच-77 पर शुक्रवार की सुबह सात बजे उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अचानक एक चलती कार में आग लग गयी और देखते-ही-देखते कार धू-धू कर जल गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव के समीप हुई. कार पहेतियां पंचायत के पूर्व मुखिया चन्देश्वर राय की थी. यह घटना तब हुई, जब […]

धोबघट्टी गांव के समीप कार के अगले हिस्से से धुआं निकलते देख चालक ने कार को सड़क किनारे साइड कर रोक दिया. कार के रुकते ही अगले हिस्से में आग की लपटें फैल गयीं. इस दौरान कार का गेट लॉक हो गया और पिछली सीट पर बैठे राजीव कुमार और प्रेम कुमार कार में फंस गये. यह तो महज संयोग रहा कि कार के रुकते ही विनोद चालक गेट खोल कर बाहर निकला था और वह गेट खुला हुआ था. कार के तीनों गेट लॉक होने का आभास होते ही अंदर बैठे चाचा-भतीजा के होश उड़ गये, लेकिन चालक के इशारे पर दोनों खुले गेट से बाहर निकल गये और एक बड़ा हादसा टल गया. बाहर निकलने के बाद राजीव ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. आनन-फानन में सदर पुलिस दमकल कर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और आग की लपटों पर काबू पाया. सदर थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने बताया कि कार मालिक ने शॉट सर्किट के कारण इंजन से उठी चिनगारी से आग लगने की सूचना दी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.