फाइल- 25- ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौतमुफ्फसिल थाना के चौसा-कोचस स्टेट हाइवे पर अखौरीपुर गोला के पास हुआ हादसा

ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

चौसा. मुफ्फसिल थाना के चौसा-कोचस स्टेट हाइवे पर स्थित अखौरीपुर गोला व बेचनपुरवां के बीच एक ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दिया. इस घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची 112 डायल की पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए चौसा पीएचसी में भर्ती कराया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सुकरवलिया गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र राजू कुमार किसी कार्य हेतु शाम को अपनी बाइक से अखौरीपुर गोला आया था. वह देर शाम कार्य खत्म होने के बाद वापस घर जा रहा था. तभी उक्त घटनास्थल के पास उसकी बाइक को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया और भाग गया. इधर बाइक से गिरकर राजू छटपटाता रहा. तभी ग्रामीणों ने देखा तो 112 पर डायल कर पुलिस को बुलाया. पुलिस उक्त घायल को इलाज के लिए चौसा पीएचसी लायी जहा से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. इसकी सूचना उसके घरवालों को दी गई. वहीं देर रात्रि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >