आज की तस्वीरें: पटना में जगन्नाथ रथयात्रा में CM शामिल, मुफ्त JEE-NEET कोचिंग की शुरुआत समेत देखिए आज की 5 प्रमुख तस्वीरें

पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई. इस यात्रा में सीएम सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हुए. इसके साथ ही 10 मॉडल स्कूलों में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग की शुरुआत की गई. देखिए बिहार से जुड़ी 5 खास तस्वीरें.


पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रथ की डोरी खींची. हजारों श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए. पूरे रास्ते हरे राम-हरे कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के 10 मॉडल स्कूलों में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग की शुरुआत की. पहले चरण में 518 छात्रों का पंजीकरण हुआ है और जल्द ही इस योजना का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा. छात्रों को अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से स्मार्ट क्लास में पढ़ाया जाएगा. पढ़ाई के लिए हाई क्वालिटी स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही डाउट क्लियरिंग की भी सुविधा मिलेगी. छात्रों की तैयारी जांचने के लिए हर 15 दिन पर क्लास टेस्ट भी होगा.

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) को एक और झटका लगा. फिल्म निर्माता चेतना झांब और फतुहा की प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ले ली. दोनों नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ दी. उन्होंने RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर प्रवक्ता समेत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा सौंप दिया. मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना इस्तीफा दिया. पार्टी में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया.

बंटी यादव हत्याकांड में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की.

Also Read: गांवों में पक्के घर, दुकान, सिनेमा हॉल समेत इन सुविधाओं पर जानिए कितना लगेगा टैक्स, मंत्री दीपक प्रकाश ने बताई वजह


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >