Viral Video: बिहार में महिला प्रिंसिपल से पिट गए गुरु जी! वीडियो में देखिए खूब चले जूते-चप्पल

Viral Video: बिहार के कैमूर जिले के मधुरा विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्या प्रभावती देवी और शिक्षक जसरुद्दीन के बीच तीखा विवाद हो गया. जो इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल तक तान दिए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के छांव पंचायत स्थित सरकारी मधुरा विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्या प्रभावती देवी और शिक्षक जसरुद्दीन के बीच तीखा विवाद हो गया. जो इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल तक तान दिए. इस अप्रत्याशित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच अभद्र व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

घटना के बाद स्थानीय मुखिया और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाने का प्रयास किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे इस घटना की रिपोर्ट जिला अधिकारियों को भेजेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है.

कैमूर से विकास कुमार की रिपोर्ट

Also Read: महाकुंभ जाने की होड़: श्रद्धालुओं की भीड़ से पटना जंक्शन पर हड़कंप, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >