ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलटा, चालक की मौत

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया

छातापुर. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर 13 में गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश्वरी पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर 13 निवासी भूपेन्द्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र फूलचंद यादव के रूप में हई.है. जानकारी अनुसार मृतक फूलचंद अपने ट्रैक्टर से घर के समीप ही खेत की जुताई कर घर लौट रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर परिजन सहित ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला. फूलचंद गंभीर रूप से जख्मी हा गया था. जिसे परिजनों व स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी छातापुर लाया जा रहा था. परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. दुर्घटना में असामयिक हुई मौत की खबर सुनकर पत्नी मुन्नी देवी सहित परिजनों में चीख पुकार मच गई. हादसे की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष युगल किशोर मौके पर पहुंचे और दुर्घटना से अवगत हुए. जिसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मृतक के एक पुत्र 12 वर्षीय अंकित कुमार तथा एक 11 वर्षीय पुत्री मिट्ठी कुमारी के सिर से पिता का साया छीन गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >