सुपौल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

Supaul news: स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्यों का कहना है कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. साथ ही कार्य के प्रारूप और संरचना की जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. उनका आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा बेसमेंट निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है.


लालपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में निर्माण कार्य पर प्रबंधन समिति ने जताई आपत्ति, गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लालपुर परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्यों का कहना है कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. साथ ही कार्य के प्रारूप और संरचना की जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. उनका आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा बेसमेंट निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेसमेंट में निम्न गुणवत्ता वाली ईंटों का उपयोग किया गया है. आरोप है कि निर्माण कार्य में पर्याप्त सरिया का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती पर असर पड़ सकता है.

स्थानीय ग्रामीण श्याम सुंदर साह, उमेश मेहता, रामवृक्ष सिंह और बिन्देश्वरी मेहता समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने पर संबंधित एजेंसी और विभागीय कर्मियों की ओर से उचित जवाब नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई थी, उसके अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण होना चाहिए.

ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि जो निर्माण कार्य अब तक हुआ है, उसकी तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए प्रयोगशाला के तीन कमरों का निर्माण प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि उनसे केवल एनओसी मांगी गई थी. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद प्रबंधन समिति की ओर से गुणवत्ता संबंधी शिकायतें मिलीं. इसके बाद संबंधित पक्षों से जानकारी मांगी गई और फिलहाल शुक्रवार से निर्माण कार्य रोक दिया गया है.

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संवेदक और एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: सुपौल के सिमराही मीट मार्केट में दो पक्षों में झड़प, 7 घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >