राघोपुर में बैंकर्स कमिटी की बैठक, कम प्रदर्शन वाले बैंकों को सुधार के निर्देश

Supaul news:बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान ऋण वितरण एवं ऋण वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

Supaul news: राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट: प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एलडीएम वीरेन्द्र सिन्हा ने की. बैठक में बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कई बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान ऋण वितरण एवं ऋण वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

समीक्षा में बताया गया कि राघोपुर प्रखंड का कुल सीडी रेशियो 82 प्रतिशत है, जिसे संतोषजनक माना गया. हालांकि कुछ बैंकों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया. बैठक में जानकारी दी गई कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीडी रेशियो 65 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक का 71 प्रतिशत तथा बैंक ऑफ इंडिया का 57 प्रतिशत दर्ज किया गया. इस पर संबंधित बैंक अधिकारियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

बैठक को संबोधित करते हुए एलडीएम वीरेन्द्र सिन्हा ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से ऋण वसूली कार्य में तेजी लाने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय पर ऋण भुगतान होने से बैंकिंग व्यवस्था मजबूत होती है तथा जरूरतमंद लोगों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है.

उन्होंने बैंक अधिकारियों को आम लोगों के बीच सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >