सुपौल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Supaul news: अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया.

लक्ष्मीनिया गांव के समीप हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर किया गया

त्रिवेणीगंज (सुपौल) से दीपक कुमार की रिपोर्ट.

Supaul news: त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के पीलवाहा पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जदिया पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया.

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया.

घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के बघेली वार्ड संख्या-14 निवासी मोहम्मद असरूल के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सरफराज तथा परसागढ़ी वार्ड संख्या-6 निवासी जोहन राय के 30 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों ने बताया कि मंजेश कुमार किसी जरूरी काम से अपने घर से त्रिवेणीगंज आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद जदिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >