शॉर्ट सर्किट से पिपरा एसबीआई शाखा में लगी आग

Supaul news: जानकारी के अनुसार एनएच-131 पिपरा-सिंघेश्वर मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई शाखा से बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक धुआं एवं आग की तेज लपटें निकलने लगीं. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बैंक अधिकारियों, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी.

Supaul news: पिपरा (सुपौल) से विनोद गुप्ता की रिपोर्ट:

पिपरा मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से बैंक के अधिकांश उपकरण एवं फर्नीचर जलकर राख हो गए. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार एनएच-131 पिपरा-सिंघेश्वर मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई शाखा से बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक धुआं एवं आग की तेज लपटें निकलने लगीं. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बैंक अधिकारियों, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी.

सूचना मिलते ही बैंक कर्मी, पुलिस एवं दमकल की टीम मौके पर पहुंची. आग काफी भयावह थी, जिस कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका.

घटना में बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, कंट्रोल यूनिट, फर्नीचर एवं अलमारियां पूरी तरह जल गईं. हालांकि एंटी-फायर सेफ में रखी नगदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बच गए.

एसबीआई पिपरा शाखा के सर्विस मैनेजर संजीव कुमार देव ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फिलहाल पिपरा शाखा को अस्थायी रूप से एसबीआई त्रिवेणीगंज शाखा में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि शाखा को दोबारा व्यवस्थित करने में कुछ समय लगेगा. तब तक ग्राहकों का बैंकिंग कार्य त्रिवेणीगंज शाखा से संचालित किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि एसबीआई पिपरा शाखा से करीब 50 हजार ग्राहक जुड़े हुए हैं. फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पुलिस एवं बैंक प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >