सुपौल में किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Supaul news: कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक निवेदिता सिन्हा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों की जानकारी दी. उन्होंने मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक बातों पर विस्तार से चर्चा की.

एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय में आयोजित हुआ किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम

प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट:

Supaul news: प्रतापगंज स्थित एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय में किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की. कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में निवेदिता सिन्हा उपस्थित रहीं.

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक निवेदिता सिन्हा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों की जानकारी दी. उन्होंने मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक बातों पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने बताया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और इस दौरान साफ-सफाई तथा संतुलित खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं और समस्याओं को सुनकर उनके समाधान भी बताए गए, जिससे छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा.

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रतन कुमार, जीव कांत झा, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार, आलोक कुमार, त्रिभुवन कुमार यादव, पवन कुमार, सानिया मिश्रा, बॉबी कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >