सुपौल में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत…

Supaul News: सुपौल के जादिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई है.

Supaul News: सुपौल के जादिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची जादिया थाने की पुलिस ने युवक को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लेकर पहुंची. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 18 निवासी 35 वर्षीय इकबाल खान के रूप में हुई है. मृतक की शादी हो गई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं.

Also Read: रोहतास में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के समय बनाया निशाना…

पूर्णिया से वापस लौट रहा था इकबाल

परिजनों का कहना है कि इकबाल किसी काम को लेकर पूर्णिया गया हुआ था. जहां से शुक्रवार की रात वह वापस लौट रहा था. इसी दौरान एनएच 327 ई पर सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें उसकी मौत हो गई. यह घटना जादिया थाना क्षेत्र के तमकुल्लाह के पास हुई है. जहां युवक को एक अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया. रौंदने के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से ट्रक लेकर भाग गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

 40 विभूतियों को किया गया सम्मानित, क्या बोले उपसभापति हरिवंश?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >