निर्मली बाजार में अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हुई स्कूटी, व्यक्ति गंभीर घायल

निर्मली बाजार में एनएच-327ई पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सवार व्यक्ति सिकेन्द्र सादा गंभीर रूप से घायल हो गए. सिर में गहरी चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया गया है.

Supaul Road Accident: कटैया-निर्मली (सुपौल). पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार को एनएच-327ई पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में स्कूटी सवार सिकेन्द्र सादा के सिर में गहरी चोट लगी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया गया.

अचानक ब्रेक लगाने से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार सिकेन्द्र सादा किसी आवश्यक कार्य से स्कूटी पर सवार होकर निर्मली बाजार की ओर जा रहे थे. दुर्गा मंदिर के समीप किसी कारणवश उन्होंने अचानक स्कूटी में ब्रेक लगा दिया. अचानक ब्रेक लगने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े.

सिर में लगी गंभीर चोट

सड़क पर गिरने के कारण सिकेन्द्र सादा के सिर में गंभीर चोट लगी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने तत्काल उनकी मदद की. घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया गया.

सदर अस्पताल में चल रहा उपचार

Supaul Road Accident: सदर अस्पताल में घायल सिकेन्द्र सादा का उपचार चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार उनके सिर में गहरी चोट होने के कारण चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है.

निर्मली में घर जमाई के रूप में रहते हैं

बताया जाता है कि सिकेन्द्र सादा मूल रूप से जमुहा गांव के निवासी हैं. शादी के बाद से वह निर्मली के वार्ड संख्या-4 में घर जमाई के रूप में रह रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By इंद्रभूषण कुमार

इंद्रभूषण प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. कटैया निर्मली (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >