महा अष्टमी के मौके पर महिलाओं ने भरी खोइछा

सुबह से ही मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने खोइचा भरा और माता महागौरी के पाठ में लीन दिखी

वीरपुर. चैत्र नवरात्रा के आठवें दिन गुरुवार को महा अष्टमी के मौके पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से महागौरी की पूजा अर्चना की गई. इस पावन मौके पर भीमनगर वार्ड 11 स्थित सार्वजनिक शिवदुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई. माता का दर्शन करने और चढ़ावा के लिए महिलाओं की खास भीड़ रही. सुबह से ही मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने खोइचा भरा और माता महागौरी के पाठ में लीन दिखी. वहीं वीरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर और नगर के वार्ड संख्या 09 गोल चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही. जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी रतनजय झा ने बताया कि सप्तमी तिथि में बुधवार को माता का पट्ट खोला गया है. जिसके बाद से भक्तों की लगातार भीड़ लगी हुई है. शक्ति स्वरूपा माता जगत जननी महागौरी की पूजा वैभव, यश, ऐश्वर्य प्राप्त होता है और रोगों वी पाप से छुटकारा के पूजा लिए की जाती है. माता की महिमा अपरंपार है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दुर्गानंद सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में पूजा पाठ किया जा रहा है. पुलिस और प्रशासनिक संयोग भी प्राप्त हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >