अष्टमी पूजा के अवसर पर महागौरी हुई पूजा अर्चना

कई श्रद्धालु मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए

निर्मली. शहर के दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर में गुरुवार को नवरात्र के अष्टमी पूजा के अवसर पर मां महागौरी सहित अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. कई श्रद्धालु मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए. नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालु नियम और निष्ठा के साथ मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र के दौरान विधिपूर्वक पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं. मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >