तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, राष्ट्रप्रेम से गूंजा सुपौल शहर

सुपौल में अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। चिकित्सकों और कर्मियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।

सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को अनंत प्रेरणा अस्पताल की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. अस्पताल परिसर से शुरू हुई यात्रा में चिकित्सक, अस्पताल कर्मी और सहयोगी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए. भारत माता के जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

तिरंगा यात्रा अनंत प्रेरणा अस्पताल परिसर से शुरू होकर गौरवगढ़ चौक, बस स्टैंड, समाहरणालय के समीप से होते हुए डिग्री कॉलेज चौक तक पहुंची. यात्रा के दौरान सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही. लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साह बढ़ाया और देशभक्ति के नारों में सहभागिता की.

यात्रा में अस्पताल के संस्थापक डॉ. बीके यादव, व्यवस्थापक डॉ. कैलाश मिश्रा, डॉ. प्रेम कुमार यादव, डॉ. वकार खान, डॉ. एसके यादव, डॉ. बिजेंद्र सिंह सहित मो. इब्राहिम, अमित कुमार, मिथलेश कुमार, मो. निजाम, नवीन यादव, रोशन कुमार, राहुल मल्लिक और विजय मलिक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगे से देश के वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की गाथा जुड़ी है. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की.

अस्पताल परिवार की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया. यात्रा ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >