युवक ने की छेड़छाड़, युवती ने फांसी लगा दी जान

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा वार्ड नंबर 11 में गुरुवार को 20 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली. मृतका की मां सलिता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़

सुपौल : त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा वार्ड नंबर 11 में गुरुवार को 20 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली. मृतका की मां सलिता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में उसने बताया कि गुरुवार की सुबह वह धान रोपने गयी थी. वहीं उसकी पुत्री पड़ोस की ही दो लड़कियों के साथ बकरी चराने गयी थी. दोपहर को पड़ोस का ही युवक दीपक कुमार साइकिल से उसके घर आया एवं उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर अपने घर ले गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद उसकी बेटी घर आयी और फांसी लगाकर जान दे दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >