अलग-अलग जगहों से चार पियक्कड़ गिरफ्तार

सभी गिरफ्तार पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए एसआई राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस सोमवार को नप क्षेत्र के कुपड़िया पुल के समीप से मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के जयपुरा वार्ड नंबर एक निवासी सुनील यादव और उसके साथ नगर परिषद क्षेत्र के कुपड़िया वार्ड नंबर एक निवासी गजेंद्र यादव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड नंबर चार से मो अलीशेर आलम और सुपौल थाना क्षेत्र के दूधा केवटना निवासी उमेश पासवान को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. बताया कि सभी गिरफ्तार पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >