सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोल्हनी की प्रधानाध्यापक मंजू देवी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

सुपौल. सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोल्हनी की प्रधानाध्यापक मंजू देवी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों ने सेवानिवृत्त एचएम मंजू देवी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया. वहीं मंजू देवी ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना होता है. शिक्षकों के लिए वेतन से भी अधिक महत्व बच्चों का कैरियर होना चाहिए. उन्होंने शिक्षा के साथ ही अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया. मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, उच्च विद्यालय सिहे के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार झा, उच्च विद्यालय सुखपुर के प्रधानाध्यापक विश्वविजय कुमार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय नुनुपट्टी की शिक्षिका अमृता कुमारी, श्वेता कुमारी, चंद्रभूषण मिश्र, संजीव कुमार सिंह, पवन कुमार झा, गणेश यादव, ठाकुर रंजीत सिंह, सुजीत झा, जुली कुमार, नीरज पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >