इंजन फेल होने के कारण करीब दो घंटे विलंब से चली राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन

ट्रेन विलंब होने के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

सरायगढ़. ललितग्राम स्टेशन पर राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन का इंजन मंगलवार को फेल हो जाने के कारण निर्धारित समय से एक घंटा 50 मिनट विलंब से सहरसा के लिए रवाना हुई. बताया जाता है कि राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन नंबर 05569 निर्धारित समय 4 बजकर 45 मिनट पर ललितग्राम स्टेशन से खुलने का समय है. ट्रेन का इंजन फेल हो जाने के कारण सरायगढ़ से दूसरा ट्रेन का इंजन ललितग्राम भेजा गया, उसके बाद ललितग्राम स्टेशन से 6 बजकर 37 मिनट पर खुली. जिसके कारण राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को विलंब हुआ. ट्रेन विलंब होने के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >