बैठक में आपसी भाइचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

थाना परिसर में शुक्रवार को होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

राघोपुर. थाना परिसर में शुक्रवार को होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने की. इस अवसर पर वीरपुर सीडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बीडीओ सतेंद्र कुमार, सीओ रश्मि प्रिया और थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक है. उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि पर्व को शांति और आपसी सहयोग के साथ मनाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. सीडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या डीजे पर अश्लील गीत बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से होली और रमजान मनाने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ कमल प्रसाद यादव, महेंद्र गुप्ता, रामचंद्र यादव, ललित जायसवाल, नूर आलम, अताउर रहमान, नरेंद्र यादव, मितन यादव, कैलाश दास, मनीष भगत, कुंदन चौधरी, सचिन पंसारी, राजीव चौधरी, जमील अनवर उर्फ टुन्ना, मो तस्लीम, दिलीप पूर्वे, मो अकरम राजा, गणेश मंगलम उर्फ चंदू दास, प्रमोद साह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >