पुलिस केंद्र में 62 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया.

पुलिस सप्ताह पर सेवा की मिसाल

सुपौल. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया. इस शिविर में समाज सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस सहित जिले के कुल 62 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का आयोजन बिहार पुलिस द्वारा पुलिस सप्ताह के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करना और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा. शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी रक्तदान किया.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने कहा कि जिला पुलिस समाजहित में निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस बल का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक कल्याण में भी सक्रिय योगदान देना है. रक्तदान जैसे कार्यक्रमों से समाज के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय मिलता है.

एसपी ने यह भी कहा कि रक्तदान महादान है. इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है. पुलिस कर्मियों द्वारा इस प्रकार के कार्य न केवल मानवता की सेवा हैं, बल्कि आम जनता के साथ पुलिस के रिश्तों को और मजबूत करने का माध्यम भी हैं. उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा. रक्तदान शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गयी और सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया. शिविर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ जवानों में भी खासा उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >