होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें : डीएम

जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा, दिये कई निर्देश

सुपौल. होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी.

बैठक में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहु एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार अनुभवी उपस्थित रहे. इसके अलावा जिला से इतर सभी पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, नियमित गश्ती बढ़ाई जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

डीजे, नशाखोरी, हुड़दंगियों व यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखें अधिकारी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि होली भाईचारे और उल्लास का पर्व है. इसे शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीजे, नशाखोरी, हुड़दंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए. साथ ही सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी भ्रामक या उकसाऊ संदेश पर समय रहते कार्रवाई की जा सके. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं. सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, ताकि आम नागरिक निर्भय होकर पर्व मना सकें.

बैठक के अंत में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आम जनता से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए. प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >