त्रिवेणीगंज. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट त्रिवेणीगंज के बैनर तले मुख्यालय स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की सुबह श्री श्याम फागुन महोत्सव के अवसर पर निशान यात्रा निकाली गयी. जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए. इस दौरान जय श्री खाटू श्याम बाबा के जयकारे से पूरा शहर गूंजायमान हो उठा. साथ ही निशान यात्रा में श्री श्याम के भक्तिमय गीतों की धुन पर नीले परिधानों में बच्चें, महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं भक्तिमय रस में हाथ में निशान लिए झूमते आगे चल रहे थे. गाजे बाजे, रथ, घोड़े एवं भव्य झांकी के साथ श्री श्याम मंदिर से निकाली गयी निशान यात्रा बाजार के मध्य से गुजरने वाली एनएच 327 ई समेत बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः श्री श्याम मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न हुआ. निशान यात्रा में सजे-धजे रथ पर रखे प्रभु श्री खाटू श्याम की सजी धजी तस्वीर आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं फागुन महोत्सव को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया. साथ ही बाहर से भक्तों का कार्यक्रम में आने का सिलसिला जारी है. आयोजन समिति के से जुड़े सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार की शाम बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बताया कि शनिवार की सुबह वारस की जोत होगी. इसके उपरांत श्याम रसोई भंडारा के तत्वावधान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. फागुन महोत्सव को सफल बनाने में संयोजक गोपाल केजरीवाल, कैलाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिल सिंहल, दीपक चौखानी, शुभम चौखानी, विवेक केजरीवाल, पंकज साह, कृष्णा अग्रवाल, दीपक केजरीवाल, दिलीप अग्रवाल, सज्जन कुमार संत, सोनू चौखानी, सज्जन केजरीवाल, मधु सिंहल, इंदु अग्रवाल, राखी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, स्वेता गोयल, पूनम अग्रवाल के अलावे बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु जुटे हुए थे.
श्री श्याम फागुन महोत्सव के अवसर पर निकाली गयी निशान यात्रा
श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट त्रिवेणीगंज के बैनर तले मुख्यालय स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की सुबह श्री श्याम फागुन महोत्सव के अवसर पर निशान यात्रा निकाली गयी.
