लोहियानगर से हुसैन चौक तक सड़कों और नालों से हटाया गया अतक्रिमण

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया.

सुपौल. शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया. डीएम सावन कुमार के निर्देश पर नगर परिषद की टीम शुक्रवार को लोहिया नगर चौक से लेकर हुसैन चौक तक सड़कों और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया. इस दौरान सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को हटाया गया. कई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.

छह हजार 600 रुपये वसूला गया जुर्माना

अभियान के दौरान लोहिया चौक स्थित एक किराना दुकान संचालक और एक पान दुकानदार से जुर्माना वसूला गया. वहीं महावीर चौक पर एक अन्य किराना दुकान से भी आर्थिक दंड लिया गया. कुल मिलाकर नगर परिषद द्वारा 6600 रुपये का जुर्माना वसूला गया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कई दुकानदारों ने सड़क किनारे बने नाले तक को अतिक्रमण कर लिया था, जिससे आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही थी. कहा कि अभियान के दौरान जुर्माना वसूलने के साथ-साथ संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गयी है. भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी. नगर परिषद कर्मियों और पुलिस बल की मौजूदगी में सड़कों और नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे आम लोगों को राहत मिली.

अभियान के बाद लोहिया नगर चौक पर सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाए जाने से सड़क की चौड़ाई स्पष्ट रूप से बढ़ी हुई नजर आई. यातायात पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया. स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि इस तरह नियमित रूप से अभियान चलाया जाए. इससे पहले भी कई बार नगर परिषद द्वारा सड़कों और चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है. ऐसे में नागरिकों का मानना है कि स्थायी समाधान के लिए नियमित निगरानी और लगातार सख्ती जरूरी है. नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित अभियान चलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >