दीनाभद्री सम्मेलन 24 से, चल रही तैयारियां

ल पर दीनाभद्री सहित कई मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई है. जो आस्था का केंद्र बना हुआ है

छातापुर. प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत वार्ड संख्या पांच स्थित ऋषिदेव टोला में 48 घंटे का दीनाभद्री सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है. स्थल पर दीनाभद्री सहित कई मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई है. जो आस्था का केंद्र बना हुआ है. आयोजन को सफल बनाने के लिए ऋषिदेव समाज तथा आम ग्रामीण की बैठक हुई. बैठक में विचार विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. तीन दिवसीय आयोजन को लेकर इलाके के लोगों में उमंग व उत्साह का माहौल बन गया है. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राजेश ऋषिदेव के अनुसार दीनाभद्री उनके समाज के लिए पूजनीय है. आयोजन के सफल संचालन के लिए नंदन ऋषिदेव, सरयुग ऋषिदेव, मनोज ऋषिदेव, तीरन ऋषिदेव, अर्जुन मंडल, नरसिंघ यादव, मुन्ना यादव, मनोज, सिंदुर, मोहर, कुंदन, सिकेन सहित ग्रामीण जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >