मां कात्यायनी की आराधना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बनारस से विशेष रूप से महाआरती करने के लिए आए पंडितों के द्वारा माता की महाआरती की जाएगी

सुपौल. चैती नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 07 चकला निर्मली स्थित चैती दुर्गा मंदिर में मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. संध्या आरती के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिला और पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मां के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. दीपों की रोशनी और घंटों-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा. भक्तों का मानना है कि मां कात्यायनी की पूजा से योग्य व मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है. आज खुलेगा मंदिर का पट चैत्र वासंतीय नवरात्र दुर्गा पूजा चकला निर्मली में बेल निमंत्रण के साथ ही सप्तमी तिथि बुधवार को सुबह से माता का दर्शन भक्तजन कर सकेंगे. मंदिर प्रांगण को साज सज्जा का अंतिम रूप दे दिया गया है. भक्तों की सुविधा एवं अपार भीड़ को देखते हुए पूजा समिति ने चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी लगवा दिया है. सप्तमी तिथि से लगातार संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा. जिसकी तैयारी जोरों पर है. इस बार संध्या महाआरती सायं 7:00 बजे प्रारंभ होगी. बनारस से विशेष रूप से महाआरती करने के लिए आए पंडितों के द्वारा माता की महाआरती की जाएगी. जिसमें शंख, घंटा, घड़ियाल एवं ढाक के द्वारा माता रानी की महाआरती की जाएगी. महा आरती सप्तमी एवं अष्टमी तिथि को होना सुनिश्चित हुआ है. सचिव प्रभात सिंह ने बताया कि सप्तमी तिथि को ही दिन के 03 बजे से बाबा आनंदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में नंदी बाबा का वैदिक विधि द्वारा विशेष पूजन किया जाएगा. आनंदेश्वर नाथ महादेव का महा रुद्राभिषेक किया जाना है. अष्टमी तिथि को कन्या पूजन एवं कन्या भोजन का आयोजन भी समिति द्वारा किया जायेगा. अष्टमी तिथि को महाआरती के बाद महाप्रसाद का भी आयोजन किया जायेगा. पूजा की तैयारी में विशेष रूप से पूजा कमेटी के अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, वार्ड पार्षद मनीष सिंह उर्फ मनमन सिंह, जयंत मिश्रा, सचिन चौधरी, डॉ डीके मिश्रा, अनुनय ठाकुर, नवनीत मिश्रा, संतोष मिश्रा, जजमान सोनू सिंह, विनीत मिश्रा, साकेत सिंह, शशि कुमार, आयुष्मान ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, राहुल मिश्रा, रितेश मिश्रा, चंदन कुमार, सुमंत कुमार, अंकित कौशिक, दीपक सिंह, रौनक कुमार, तुषार ठाकुर, मनन ठाकुर, मीकू सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >