निर्मली महा शिवरात्रि को लेकर निर्मली प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. विभिन्न शिव मंदिरों की विशेष साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया जा रहा है. मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोलियां बनाई जा रही है. फूलों से सजावट की तैयारी चल रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश और जल की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है. पूजा समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना हुआ है.
महा शिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों की हो रही साफ-सफाई
महा शिवरात्रि को लेकर निर्मली प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है
