भीमनगर में पुराने भवन को तोड़कर बनेगा सीएचसी भवन

संभावना है कि स्वास्थ्य मंत्री आकर शिलान्यास करेंगे

वीरपुर. भीमनगर में जहां पहले पीएचसी था वहां नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जायेगा. गुरुवार को डीएम कौशल कुमार ने भीमनगर में सीएचसी निर्माण को लेकर जमीन का निरीक्षण किया. दौरान निर्णय लिया गया है कि जो पुराना पीएचसी भवन है वही पर उसके पुराने बिल्डिंग को तोड़कर सीएचसी का भवन बनेगा. गौरतलब है कि भीमनगर से अनुमंडल अस्पताल वीरपुर की दूरी 08 किमी है. सीएचसी बन जाने से आस-पास के लोगों को सुविधा मिलेगी. डीएम श्री कुमार ने कहा कि जमीन चिन्हित किया गया है. संभावना है कि स्वास्थ्य मंत्री आकर शिलान्यास करेंगे. मौके पर सीएस डॉ ललन ठाकुर, एसडीएम नीरज कुमार, डीसीएलआर अनंत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >