अगलगी में मवेशी घर व भूसा घर राख

कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरहरा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में मंगलवार की सुबह नरसिंह यादव के घर में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने बाल्टी, मोटर पंप और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग घूर से उठी चिंगारी के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते घर के पास बने मवेशी घर और भूसा घर को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी की इस घटना में एक चदरा का मवेशी घर तथा एक भूसा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >