कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

शिविर के दौरान महिलाओं, मरीजों और समाजसेवियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई

कुनौली. बिहार वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन के सहयोग से ज्ञान सेवा भारती संस्थान कमलपुर द्वारा कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. संस्थान के अध्यक्ष सुशील कुमार झा ने बताया कि अब तक कुल पांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया. शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कैंसर की शुरुआती पहचान, बचाव और उपचार के संबंध में जागरूकता फैलायी. साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य जांच भी की गई. अध्यक्ष श्री झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित समुदायों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है. शिविर के दौरान महिलाओं, मरीजों और समाजसेवियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई. आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी चलते रहेंगे. ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >