भाजपा युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 25 को गांधी मैदान में होगा भव्य युवा सम्मेलन

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने की

सुपौल. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आगामी युवा सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने की. इस बैठक में सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिले के प्रमुख युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी अत्यंत ऊर्जावान है, और उनकी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना राष्ट्र निर्माण के लिए अनिवार्य है. आगामी सम्मेलन युवाओं के लिए प्रेरणादायक और भविष्य निर्माण की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा. वहीं भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से उन्हें अनुभवी नेताओं और वक्ताओं से मार्गदर्शन मिलेगा, जो उनके लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होगा. क्षेत्रीय प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक बनाना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने बताया कि आगामी 25 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में एक विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. यह सम्मेलन युवाओं के विचारों को साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और अपने राजनीतिक भविष्य को दिशा देने का एक शानदार अवसर होगा. उन्होंने कहा कि, भाजपा को आगे ले जाने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है. उनमें ऊर्जा और उत्साह है, जो पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम हैं. बैठक में मधेपुरा भाजयुमो अध्यक्ष अजीत कुमार, सुपौल जिला महामंत्री अमित बिहारी, सहरसा जिला महामंत्री राजकुमार शाह, सुदीश मेहता, अमित आकर्षण, विशाल कुमार मिश्रा, मनीष कुशवाहा, राजेश मल्लिक, संतोष चौधरी, राजेश कुमार, शंकर कुमार शाह, सौरभ यादव, अशोक कुमार समेत कई अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >