चुनाव को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

bihar election 2025 :विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया

कटैया-निर्मली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने सुपौल- पिपरा मार्ग एनएच 327 ई निर्मली, कटैया, थुमहा, पिपरा से गुजर कर लोगों को भयमुक्त होकर अपने-अपने बूथों पर मतदान करने की अपील की. थानाध्यक्ष ने बताया चुनाव में किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पुलिस सक्षम है. असमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थों के धंधे सहित चुनावी प्रक्रिया को धन-बल के आधार पर बाधा डालने वाले बक्से नहीं जाएंगे. मतदाताओं से अपील है कि वे निर्भीक होकर 11 नवंबर को मतदान जरूर करें, किसी के भी बहकावे में नहीं आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >