अनुपम ने गेट में प्राप्त किया 48वां रैंक, परिजनों में खुशी

गेट परीक्षा में उनकी शानदार सफलता ने उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है

पिपरा. प्रखंड के बसहा गांव निवासी अनुपम आनंद ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) में ऑल इंडिया रैंक 48 प्राप्त कर किया है. अनुपम आनंद, संतोष कुमार झा एवं संगीता रानी के पुत्र व लीलानंद झा एवं विमला देवी के पौत्र हैं. परिजनों में खुशी की लहर है. अनुपम ने वर्ष 2022 में जेईई मेन एवं जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी विशाखापत्तनम में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में नामांकन लिया. वर्तमान में वे अंतिम वर्ष के छात्र हैं. शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर उन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही गेट परीक्षा में उनकी शानदार सफलता ने उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर देश की सेवा करना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >