किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय में आयोजित हुआ किशोरावस्था कार्यक्रम

– एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय में आयोजित हुआ किशोरावस्था कार्यक्रम प्रतापगंज. प्रतापगंज स्थित एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय में किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की. कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में निवेदिता सिन्हा उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक निवेदिता सिन्हा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने छात्राओं को बताया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है. इस दौरान साफ-सफाई एवं सही खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. साथ ही छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान भी बताए गए. जिससे छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक रतन कुमार, जीवकांत झा, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार, आलोक कुमार, त्रिभुवन कुमार यादव, पवन कुमार, सानिया मिश्रा, बॉबी कुमारी एवं नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >